शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. Kohli, Love Lak
Written By
Last Modified: गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015 (17:56 IST)

कोहली के इंतजार में ‘लव लाक’ घूम रहे हैं जोड़े

कोहली के इंतजार में ‘लव लाक’ घूम रहे हैं जोड़े - Kohli, Love Lak
मेलबर्न। यदि आप भारतीय क्रिकेटप्रेमी हैं और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की  एक झलक पाने के लिए घंटो होटल लैंगाम के सामने खड़े हैं तो आपके पास समय  बिताने का एक और तरीका है।
टीम होटल के पीछे 50 मीटर की दूरी पर यारा नदी पर फुटब्रिज है। इसकी खासियत  यह है कि यहां ब्रिज के तारों पर अलग-अलग आकार के हजारों ताले हैं, जिन पर जोड़ों  के नाम लिखे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह ‘लव लाक’ है, जहां जोड़े अपने जन्म  जन्मांतर के रिश्ते की कामना करते हैं।
 
कोहली तो होटल से निकल नहीं रहे लिहाजा भारतीय जोड़े सेल्फी का इंतजार करने की  बजाय अपने प्यार की सलामती के लिए लव लाक खूब घूम रहे हैं। (भाषा)