शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. महिला दिवस
  4. happy woman's day 2022
Written By

वेबदुनिया की नारी शक्ति को मिले पत्रकारिता के विशेष सम्मान

वेबदुनिया की नारी शक्ति को मिले पत्रकारिता के विशेष सम्मान - happy woman's day 2022
घुंघट और हिजाब नहीं है देख कर अच्छा लगा - डॉ. मेहरुनिसा परवेज
महिलाएं अच्छी मैनेजमेंट गुरु होती हैं - श्री सकलेचा
महिलाओं के आगे बढाने की गति को ओर तेज करने की जरूरत - पद्मश्री डॉ. मेहरुनिसा परवेज
 
इंदौर। शहर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब ने महिला पत्रकारों का सम्मान किया। इस अवसर पर वेबदुनिया की फीचर संपादक स्मृति आदित्य को दीर्घ सेवा सम्मान, वेबदुनिया मराठी की रूपाली बर्वे को विशिष्ट सेवा सम्मान और वेबदुनिया गुजराती की प्रमुख कल्याणी देखमुख को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। 
 
 
इस आयोजन में प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि हमारी महिलाएं बेहद गंभीर और स्थिर मन से काम करती हैं। आज से नहीं सदियों से उन्हें सबसे श्रेष्ठ मेनेजमेंट गुरु माना जाता रहा है। वे घर और बाहर दोनों ही जगह बेहतर परफार्मेंस देने में सक्षम है यह अब साबित भी हो चुका है। देश की जीडीपी में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। दुर्भाग्य यह है कि आज भी देश में कन्या भ्रूण हत्याएं हो रही हैं, जो चिंता का विषय है। 
 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया की महिला साथियों के सम्मान  समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद पद्मश्री डॉ. मेहरुनिसा परवेज, लोकसभा टीवी की वरिष्ठ पत्रकार सुश्री संध्या शर्मा एवं पूर्व सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
 
इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अरविंद तिवारी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हमारी महिलाएं मैदानी पत्रकारिता में पुरुषों से बेहतर कार्य कर रही हैं, जिसके कारण वे प्रदेश में ही नहीं देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं, इस पर इंदौर शहर को भी गर्व है।
 
घुंघट और हिजाब नहीं है देख कर अच्छा लगा -
पद्मश्री डॉ मेहरुनिसा परवेज ने अपने उद्बोधन की शुरूआत में कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि आज इस सभागार में न घूंघट है न हिजाब यह महिला स्वतंत्रता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि हमारी महिलाएं प्रगति और विकास के पथ पर तेजी से कदम ताल करते हुए आगे बढ़ रही हैं, लेकिन हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि आज भी महिलाओं में पिछड़ापन है। हमारी सोच ऐसी है कि जब बेटों का जन्म होता है तो समाज बंदूके चलाता है और बेटी के जन्म पर रोता है। हमें इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है। अगर हम ऐसा कर पाए तो हमारा महिला दिवस मनाना सार्थक माना जाएगा।  
 
इस मौके पर डॉ. परवेज ने काव्य के माध्यम से महिलाओं की पीड़ाओं को व्यक्त किया।
 
लोकसभा टीवी की वरिष्ठ पत्रकार सुश्री संध्या शर्मा ने कहा कि महिलाएं एक बार जो ठान लेती हैं, तो उसे पूरा करके रहती हैं। महिलाओं में समाज को बदलने की ताकत है। भारत जैसे देश में महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कलेक्टर, महापौर से लेकर मंडलों एवं विभिन्न आयोगों में उच्च पदों पर रहकर उन्हें सुशोभित कर रही हैं। 
 
महिलाओं के संकल्प के सामने हिमालय की ऊंचाई भी छोटी पड़ गई है। उन्होंने आगे कहा कि देश में लैंगिक समानता जिस तरह गड़बड़ा रही है उस पर हमारे नीति निमार्ताओं को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
 
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने किया एवं आभार महासचिव हेमन्त शर्मा ने माना।
 
इस अवसर पर सर्वश्री दीपक कर्दम, अभिषेक मिश्रा, राहुल वावीकर, विपिन नीमा, महेंद्र सोनगिरा, हर्षवर्धन पंडित, के.एल. जोशी, कमल हेतावल, मांगीलाल चौहान, शैलेश पाठक, अभय तिवारी, प्रवीण बरनाले, राजेंद्र कोपरगांवकर, मुकेश तिवारी, डॉ. अर्पण जैन, अजय शारडा, धर्मेश यशलाहा, कैलाश यादव, प्रदीप मिश्रा, निलेश राठौर, नीतेश पाल, चिंतन विजयवर्गीय, प्रवीण जोशी, लक्ष्मीकांत पंडित, मनसुख परमार, लोकेंद्र थनवार, प्रमोद दाभाड़े, संजय अग्रवाल, उमेश शर्मा, मार्टिन पिंटो सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 
इनका हुआ सम्मान -
 
दीर्घ सेवा सम्मान - 
जयश्री पिंगले, श्रुति अग्रवाल, स्मृति आदित्य, ललिता गौड़, मनीषा दुबे, मीना खान, रुखसाना मिर्जा, नाज पटेल,  रजनी खेतान मिश्रा, ऋचा मजुपुरिया, लीना मेहरा, पीयूषा भार्गव, जयश्री तिवारी, सीमा शर्मा... 
 
विशिष्ट सेवा सम्मान -
नीता सिसोदिया, करिश्मा कोतवाल, प्रियंका पाण्डे, मीनाक्षी शर्मा, नेहा जोशी मराठे, रीना शर्मा, नेहा जैन, नासिरा मंसूरी, रूपाली बर्वे, शालिनी हार्डिया, निकिता रघुवंशी, लवीना फ्रांसिस, उषा नाथ, नेहा दुबे... 
 
नारी शक्ति सम्मान -
रंजीता ठोंबरे,मीना निमजे, सौदामिनी मजूमदार, गरिमा सिंह, सुमेधा पुराणिक, श्वेता त्रिवेदी, प्रीति मिश्रा, प्रिया व्यास, कल्याणी देशमुख, आरती मंडलोई,कोमल राजपुरोहित, श्यामली नीमा, रश्मि शर्मा, रक्षा श्रीवास्तव, वंदना जोशी, कीर्ति सिंह गौड़, सुरभि भावसार, दीपिका जोशी, निहारिका शर्मा, रोशनी शर्मा, दीप्ति भटनागर, कविता पाण्डे, परिधि रघुवंशी, श्रद्धा बुंदेला,पूजा परमार, राधा बकुत्रा, डॉ. दीपा वंजानी, अमृता सिंह, पलक चौहान, पूर्वा दाधीच, शालिनी शर्मा, आकांक्षा दुबे, प्रियंका देशपांडे (जैन), डॉ. ज्योति सिंह, सुश्री दिव्याराजे भोसले, पूनम शर्मा,  दीपिका अग्रवाल, खुशबू यादव, राधिका कोडवानी,नीतू मोर, सरिता शर्मा, सरिता काला, नंदा चंदेवा,सान्या जैन,  नमिता मिश्रा, गरिमा वर्मा,रुचि वर्मा, स्वाति गुप्ता, पूजा मिश्रा,खुशबू शर्मा, श्रद्धा शर्मा,अर्चना पारखी, मेघा जोशी....  
ये भी पढ़ें
अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस - महिला दिवस पर भाषण देने से नहीं, कुछ करने से बदलाव आएगा