गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. आलेख
  4. how to decorate karva chauth thali in hindi
Written By

करवा चौथ पर कैसे सजाएं थाली, जानिए Decoration Ideas

करवा चौथ पर कैसे सजाएं थाली, जानिए Decoration Ideas - how to decorate karva chauth thali in hindi
करवाचौथ का इंतजार  शादीशुदा महिलाएं करती हैं, ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और उनके अच्छे स्वास्थ के लिए करती है। यदि आपकी नई-नई शादी हुई है और आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही है, तो आपको करवा चौथ पर कैसे थाली सजाना चाहिए इस बारे में हम आपको बताएंगे। तो आइए जानते हैं कैसे आप घर पर अपनी करवा चौथ की थाली को सजा सकते है।
 
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का दिन कितना मायने रखता है ये बात बताने की जरूरत नहीं है। इस दिन महिलाएं बेहद उत्साहित रहती है। बात चाहे खुद के लुक की हो या थाली की सजावट की किसी भी चीज में महिलाएं कमी नहीं छोड़ना चाहती। तो चलिए बनाते है आपके स्पेशल डे को और भी ज्यादा खास
 
करवा चौथ पर सजाएं थाली अपनाएं ये टिप्स
 
बाजार में करवा चौथ की बहुत सुंदर-सुंदर थाली मौजूद है तो आप एक सबसे बड़ी सी और सुंदर सी थाली लेकर आएं फिर इसके बीचों बीच में रंगीन पेपर लगाएं ये बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। आप चाहे तो अपनी आउटफिट से मिलता जुटता भी ले सकती है।
 
अब बारी आती है चांद देखने वाली छन्‍नी और अर्घ देने वाले कलश तो इसे भी रंगीन पेपर से सजा लें।
 
आप अलग-अलग कलर का भी इस्तेमाल कर सकती है। या आप यदि सिर्फ सिंगल रंग से सजाना चाहती है, तो वो भी कर सकती है।
 
अब डिजानर गोटे से पूजा की थाली को अच्छी से सजा लें। इसे चिपकाने के लिए आप ग्लू लगा सकती है।
 
फिर कलश और छन्नी को भी गोटे की सजावट करें। इससे आपकी करवा चौथ की थाली बेहद खूबसूरत नजर आएगी।
 
इसके अलावा आप थाली को सजाने के लिए फूलों का इस्तेमाल भी कर सकती है।  गुलाब के फूल इसके लिए बेस्ट विकल्प है। आप अपनी थाली, छन्नी को  गुलाब की पंखुड़ियों के साथ सजा सकती है। 

ये भी पढ़ें
करवा चौथ पर जानिए 16 श्रृंगार के Health Benefits