1. चुनाव 2026
  2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. Yogi Adityanath addressed public rallies in West Bengal Assembly constituencies
Last Modified: कूच बिहार/ जलपाईगुड़ी , शनिवार, 18 अप्रैल 2026 (19:03 IST)

बांग्ला में संवाद कर दिलों में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath addressed public rallies in West Bengal Assembly constituencies
Chief Minister Yogi Adityanath : जनसभाओं में मतदाताओं से बांग्ला में संवाद कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों का दिल जीत लिया। सीएम के इस अंदाज पर लोगों ने दोनों हाथ उठाकर उनकी बातों का बांग्ला में ही जवाब भी दिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में लोगों से कहा कि आप लोग दोनों हाथ उठाकर भाजपा प्रत्याशियों को आशीर्वाद दीजिए। तब सीएम में बांग्ला में कहा- आमार सोनार बांग्ला (हमारा सोने जैसा बंगाल), जनता ने जवाब दिया- टीएमसी मुक्तो बांग्ला (टीएमसी मुक्त बंगाल)।

इसके बाद तो सीएम व जनता के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हो गया। सीएम ने कहा- ऑन्धकार, जनता बोली- हटबे, मुख्यमंत्री ने कहा- सूरोज, जनता बोली- उगेबे, सीएम बोले- कोमोल, जनता ने कहा- खिलबे (अंधेरा-हटेगा, सूरज-उगेगा, कमल-खिलेगा)।
मुख्यमंत्री ने यह कहकर अपनी बात संपन्न की- पलटानो दोरकार (परिवर्तन की जरूरत),  इसका भी जनता ने उत्तर दिया- चाई बीजेपी सोरकार (चाहिए भाजपा सरकार)। उपस्थित जनसमूह ने कई बार अपने दोनों हाथ उठाकर इसे दोहराया। सीएम योगी के इस संवाद ने जनसभा में उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें