1. चुनाव 2026
  2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. west bengal assembly election phase 2 hindi news

पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर मतदान: दूसरे चरण में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा, भवानीपुर सीट पर सबकी नजरें

voting in west bengal : all eyes on mamata Banerjee and Suvendu Adhikari
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण के तहत कोलकाता, हावड़ा, हुगली समेत 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी। इस चरण में ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी, अर्जुन सिंह, मदन मित्रा, फिरहाद हकीम, कुणाल घोष समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई।
 
दूसरे चरण में सभी की नजरें भवानीपुर सीट पर लगी हुई है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला वरिष्‍ठ भाजपा नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी से है। शुभेंदु भवानीपुर के साथ ही नंदीग्राम से भी मैदान में हैं। शुभेंदु ने 2021 के विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था हालांकि वे नंदीग्राम से चुनाव जीतने में सफल रहीं।
 
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री और कोलकाता के कद्दावर नेता फिरहाद हकीम कोलकाता पोर्ट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि तृणमूल के मुख्य प्रवक्ता कुणाल घोष इस बार बेलेघाटा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
 
भाजपा की प्रमुख नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली सोनारपुर दक्षिण सीट से मैदान में हैं। भाजपा ने अर्जुन सिंह नोआपाड़ा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। टीएमसी के बेहद चर्चित नेता मदन मित्रा अपनी पुरानी सीट कामरहटी से चुनाव लड़ रहे हैं।
 
इस चरण के चर्चित उम्मीदवारों में तापस रॉय, रेखा पात्रा, सायंतिका बनर्जी, प्रियंका टिबरेवाल भी शामिल है। इन दिग्गज और हाईप्रोफाइल कैंडिडेट्स के प्रदर्शन से ही तय होगा कि बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की सरकार बनेगी या नरेंद्र मोदी की भाजपा सत्ता परिवर्तन करने में सफल होगी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें