सम्बंधित जानकारी
- बंगाल में कानून नहीं, बम चलता है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ममता सरकार पर बड़ा प्रहार
- SIR के खिलाफ Supreme Court पहुंचीं ममता बनर्जी, CEC ज्ञानेश के खिलाफ दायर की याचिका
- कांग्रेस में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद मौसम नूर, चुनाव से पहले TMC को झटका, क्या बोली भाजपा?
- हुमायूं कबीर पर चरित्र हनन का मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी, निशा चटर्जी ने कहा- हिन्दू हूं इसलिए काटा टिकट
- भय पैदा करने वाली घटनाएं
Rajya Sabha Elections : TMC ने बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, 16 मार्च को मतदान
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शुक्रवार शाम आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने मंत्री बाबुल सुप्रियो, पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी और अभिनेत्री कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है।
निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर मतदान 16 मार्च को कराया जाएगा। टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “हमें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है। हम उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।”
पार्टी ने आगे कहा कि वे तृणमूल की संघर्षशील विरासत को आगे बढ़ाते हुए हर भारतीय के अधिकारों और गरिमा की रक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे।
We are pleased to announce the candidature of Babul Supriyo, Rajeev Kumar (Former DGP, West Bengal), Menaka Guruswamy and Koel Mallick for the upcoming Rajya Sabha elections.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) February 27, 2026
We extend our heartfelt congratulations and best wishes to them. May they continue to uphold Trinamools…
प्रमुख उम्मीदवारों का परिचय
बाबुल सुप्रियो, जो वर्ष 2021 में टीएमसी में शामिल हुए थे, वर्तमान में ममता बनर्जी सरकार में मंत्री हैं। राजीव कुमार पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके हैं और इससे पहले कोलकाता पुलिस आयुक्त के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता हैं, जबकि कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म उद्योग की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और टीएमसी की इस घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल और बढ़ने की संभावना है। Edited by : Sudhir Sharma
