PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब
Prime Minister Narendra Modi's Election Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कूचबिहार की ऐतिहासिक 'विजय संकल्प सभा' में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित हुए कहा कि 4 मई के बाद उनके अत्याचारों का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कूचबिहार में उमड़ा यह जनसैलाब नए बंगाल और भाजपा सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। आज की भीड़ ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
भीड़ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कूचबिहार की ऐतिहासिक 'विजय संकल्प सभा' में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित हुए कहा कि 4 मई के बाद उनके अत्याचारों का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कूचबिहार में उमड़ा यह जनसैलाब नए बंगाल और भाजपा सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। आज की भीड़ ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
गुंडा कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे...
प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि इस चुनाव में बंगाल से डर का माहौल खत्म हो जाएगा और भाजपा की बड़ी जीत से लोगों में आत्मविश्वास जागेगा। उन्होंने कहा, कोई भी गुंडा कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में अच्छा काम किया है, उन्हें सीटों के मामले में कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सभी राज्यों की भागीदारी और उनके अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। मालदा की घटना पर क्या बोले पीएम?
घुसपैठियों को मिल रहा संरक्षण
प्रधानमंत्री ने मालदा की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वहां जिस तरह न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया गया, उससे पूरा देश हैरान है। प्रधानमंत्री ने इसे सरकार के संरक्षण में चलने वाला जंगलराज करार दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल के सिंडिकेट से घुसपैठियों को संरक्षण मिल रहा है। घुसपैठ के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, एक तरफ घुसपैठ कराकर विदेशियों को बसाने और बंगाल की पहचान मिटाने का खतरा है।
संदेशखाली पर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?
दूसरी तरफ भाजपा का यह अटूट भरोसा है कि हम हर घुसपैठिए को बंगाल से बाहर निकालेंगे और सीमा को सुरक्षित करेंगे। संदेशखाली की घटना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी भावुक दिखे। उन्होंने कहा, एक तरफ संदेशखाली की बहनों की चीखें हैं और बेटियों पर हुए अमानवीय अत्याचार हैं। दूसरी तरफ मोदी की गारंटी है। नारी शक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण देने की गारंटी। बंगाल की बेटियां अब इस अन्याय को और नहीं सहेंगी।
तृणमूल कांग्रेस का समय समाप्त हो गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस बंगाल में कानून-व्यवस्था की तहस-नहस करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि कूचबिहार में उमड़ी भारी भीड़ ने साबित कर दिया कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का समय समाप्त हो गया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें