1. चुनाव 2026
  2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. pm modi jhalmudi jhargram viral video mudi pe charcha
Last Modified: झाड़ग्राम , सोमवार, 20 अप्रैल 2026 (11:20 IST)

बंगाल में पीएम मोदी का देसी अंदाज: झालमुड़ी खाते हुए दुकानदार से कही ऐसी बात कि खिलखिला उठे लोग

pm modi on jhalmudi shop
West Bengal News in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव सभा के बाद एक दुकान पर झालमुड़ी का स्वाद चखा। झालमुड़ी बनाते समय जब दुकानदार ने पीएम से प्याज का पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं। यह सुनकर दुकानदार के साथ ही वहां खड़े सभी लोगों के चेहरे पर हंसी आ गई। ALSO READ: बंगाल में PM मोदी की चुनावी रैली, ममता सरकार पर जमकर बरसे, बोले- TMC ने लूट में PHD कर ली...
 
पीएम ने दुकानदार से इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।
पीएम बिक्रम साव की दुकान पर झालमुड़ी खाने गए थे। वह बिहार का रहने वाला है और अपने मां-पिता के साथ बंगाल में रहता है। बिक्रम ने बताया- मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मेरी दुकान में आकर झालमुड़ी खाएंगे। मैंने उनके लिए झालमुड़ी बनाई। मैंने पैसे लेने से मना किया उन्होंने झालमुड़ी के 10 रुपए जबरदस्ती पकड़ा दिए। खा कर बोले कि अच्छा बना है
 
पीएम ने पढ़ाई के बारे में पूछा मैंने बताया कि गरीबी के चलते ज्यादा नहीं पढ़ सका। फिर पीएम ने कमाई के बारे में पूछा- मैंने कहा कि 1000-1200 रुपए कमा लेता हूं। वे करीब 10 मिनट तक दुकान में रुके, उन्होंने राजनीति की कोई बात नहीं की
 
प्रधानमंत्री ने अपने दोने में से पास खड़े अन्य लोगों को भी झालमुड़ी का स्वाद चखाया। प्रधानमंत्री का वीडिया और विक्रम साव से हुई चर्चा इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसे 'मुड़ी पे चर्चा' कहा जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
LIVE: उधमपुर में खाई में गिरी यात्री बस, 15 की मौत