सम्बंधित जानकारी
- पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर शुभेंदु ने की यह अपील, ममता के इस्तीफे पर क्या बोले BJP नेता अधिकारी?
- TMC के खेल मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने खोली ममता की पोल, बताया टिकट का रेट
- पश्चिम बंगाल के मुस्लिम-बहुल जिलों में ममता बनर्जी की हार की कहानी, आंकड़ों की जुबानी
- राहुल गांधी का बड़ा हमला: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर', हरियाणा सरकार को बताया 'घुसपैठिया'
- क्या होगा यदि ममता मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी? राज्यपाल के पास हैं ये खास अधिकार
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की हत्या
Murder of Suvendu Adhikari's Personal Assistant : विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबरों के अनुसार, बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने कोलकाता में उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 4 गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
PA की गोली मारकर हत्या
पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबरों के अनुसार, बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हमलावरों ने कार का पीछा किया
हमलावरों ने कोलकाता में उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 4 गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ अपने घर जा रहे थे। हमलावरों ने उनकी कार का पीछा करने के बाद दोहारिया इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की। 3 गोलियां चंद्रनाथ के सिर में लगीं।
BREAKING NEWS : शुभेंदु अधिकारी के PA की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने कोलकाता में उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 4 गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, पढ़ें ????????https://t.co/Ixy8NmrAPW
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) May 6, 2026
#personalassistant pic.twitter.com/7e85SnPyOf
पीएसओ चंद्रनाथ का ड्राइवर भी घायल
हमले में पीएसओ चंद्रनाथ का ड्राइवर भी घायल हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। भाजपा ने चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है।
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ पिछले कई वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उनके बेहद करीबी माने जाते थे। हाल के चुनावों में भी वह प्रचार अभियान से जुड़े अहम काम देख रहे थे। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
