1. चुनाव 2026
  2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. mamata banerjee allegations engal phase 2 voting bhabanipur

बंगाल में मतदान के बीच ममता बनर्जी को आया गु्स्सा, पूछा- क्या चुनाव इसी तरह होते हैं?

mamata banerjee west bengal voting
West Bengal Voting : पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण के तहत कोलकाता, हावड़ा, हुगली समेत 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी। बंगाल में मतदान के बीच ममता बनर्जी ने कहा कि बाहर से इतने सारे ऑब्जर्वर आए हैं। BJP जो कुछ भी कहती है, वे वही कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या इसी तरह चुनाव होते हैं? ALSO READ: पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर मतदान: दूसरे चरण में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा, भवानीपुर सीट पर सबकी नजरें
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, TMC अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर के चक्रबेरिया सर्वजनिन स्थित एक मतदान केंद्र के बाहर मौजूद हैं, जहां पश्चिम बंगाल में राज्य चुनावों के अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। वह इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं।
 
भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा कि बाहर से इतने सारे ऑब्जर्वर आए हैं। BJP जो कुछ भी कहती है, वे वही कर रहे हैं। ज़रा आस-पास देखिए, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या चुनाव इसी तरह होते हैं? वोट तो वोटर डालेंगे, न कि पुलिस या सुरक्षा बल। हाल ही में कुछ नए लोगों को लाया गया है, और वे जो मन में आ रहा है, वही कर रहे हैं। वे तो आतंकवाद फैला रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि देखिए हमारे कार्यकर्ता को रात में कैसे पीटा गया। जरा इस ज़ुल्म को देखिए। किस तरह की गुंडागर्दी चल रही है? वोटिंग ऐसे नहीं होती। वोटिंग शांति से होती है। यह लोकतंत्र का त्योहार है। लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इरादा बिल्कुल साफ है कि BJP जबरदस्ती चुनाव में धांधली करना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता और लोग मरने को तैयार हैं, लेकिन वे जगह नहीं छोड़ेंगे।

क्या बोले शुभेंदु अधिकारी

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वोटिंग अच्छी हो रही है। अभी तक 25% मतदान हो गया है। जनता जाग चुकी है। ये जाने वाले हैं।
 

भवानीपुर में ममता vs शुभेंदु अधिकारी

दूसरे चरण में सभी की नजरें भवानीपुर सीट पर लगी हुई है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला वरिष्‍ठ भाजपा नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी से है। शुभेंदु भवानीपुर के साथ ही नंदीग्राम से भी मैदान में हैं। शुभेंदु ने 2021 के विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था हालांकि वे भवानीपुर से चुनाव जीतने में सफल रहीं।
 
ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक पहचान का प्रतीक है। 2021 में नंदीग्राम की हार के बाद, भवानीपुर ने ही उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बरकरार रखा था। 
 

ममता के भाई ने भी दिया था बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सगे भाई, कार्तिक बनर्जी ने भी चुनाव आयोग और पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा था कि TMC को रैलियों की अनुमति मिलने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने मुहावरे का प्रयोग करते हुए कहा कि उन्हें 'ठूंठो जगन्नाथ' (असहाय) बना दिया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
गंगा एक्सप्रेस वे उद्घाटन: यूपी कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार, बिना झटके रफ्तार से दौड़गी कार