सम्बंधित जानकारी
- बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी ने BJP और केंद्रीय बलों पर लगाए धांधली के आरोप, भवानीपुर में बवाल
- LIVE: चुनाव के बीच EVM पर BJP उम्मीदवार का नाम टेप से ढंका मिला, छिड़ा बड़ा विवाद
- बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में जमकर बवाल, भाजपा प्रत्याशी पर हमला, बूथ के बाहर नकली EVM!
- Exit Poll Results 2026: बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में किसकी सरकार?
- पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर मतदान: दूसरे चरण में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा, भवानीपुर सीट पर सबकी नजरें
बंगाल चुनाव: केतुग्राम में पोलिंग बूथ के पास मिले बम, सुरक्षा घेरे के बीच बंपर वोटिंग जारी
पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग के बीच पूर्वी बर्धमान जिले की केतुग्राम सीट पर एक पोलिंग बूथ से कुछ ही दूरी पर बमों से भरा एक बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। हालांकि इस घटना के बाद भी जिले में भारी मतदान हो रहा है।
टीएमसी विधायक शेख सहोनवाज के प्रभाव वाले बीरुरी गांव में पोलिंग बूथ संख्या 35 के पास 6 जिंदा देसी बम बरामद हुए। एक लावारिस नायलॉन के झोले में छिपाकर रखे गए ये बम मतदान केंद्र से महज कुछ ही दूरी पर मिले।
बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला है। इलाके में भारी पुलिस बल के साथ केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। यहां शेख सहोनवाज का मुकाबला भाजपा के अनादि घोष से है।
शेख सहोनवाज 2011 से केतुग्राम विधानसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2021 के चुनाव में भी उन्होंने अनादि घोष को 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
पूर्वी बर्धमान में दोपहर 1 बजे तक 66.4 फीसदी मतदान हुआ है। यहां मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें दिखाई दे रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग इसी जिले में होगी।
edited by : Nrapendra Gupta
