1. चुनाव 2026
  2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. aimim jup alliance west bengal election owaisi humayun kabir
Last Modified: कोलकाता , बुधवार, 25 मार्च 2026 (12:23 IST)

बंगाल में नई सियासी चाल: ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ, 20 रैलियों से चुनावी आगाज

Humayun Kabir with owaisi
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी ने एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गठबंधन की घोषणा करते हुए दोनों नेताओं ने चुनाव प्रचार को लेकर अपनी योजना का भी खुलासा किया। दोनों दल 20 रैलियां करेंगे, जिसकी शुरुआत 1 अप्रैल को बहरामपुर से होगी।
 
जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हुमायूं कबीर ने कहा कि हम पूरे राज्य में 20 रैलियां करेंगे। पहली रैली 1 अप्रैल को बहरामपुर में ओवैसी के साथ होगी।
 
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि पश्चिम बंगाल में इस चुनाव में मुस्लिम माइनॉरिटी से एक लीडरशिप उभरे और मजबूत हो। हमने तय कर लिया है कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। यह गठबंधन सिर्फ इस चुनाव तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे हमारे पॉलिटिकल मकसद को पाने के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।
 

क्या बोले भाजपा नेता दिलीप घोष?

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान पर खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि अब देखते हैं कि जनता किसको पसंद करेगी और किसको पसंद नहीं करेगी? बंगाल में लोग किसी को बहुत जल्दी स्वीकार नहीं करते हैं। उनको काम करना पड़ेगा, लड़ना पड़ेगा तब लोग स्वीकार करेंगे। लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का, पार्टी बनाने का अधिकार है।
 
गौरतलब है कि बंगाल में 294 सीटों पर 2 चरणों में 24 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होना है। 4 मई को मतगणना के बाद चुनाव नतीजों का ऐलान होगा।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
फिलीपींस में गहराया ईंधन संकट, आपातकाल का ऐलान, राष्ट्रपति बोले- हालात गंभीर