गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. वेब-वायरल
  4. Russia killed stray dogs ahead of FIFA World Cup
Written By
Last Updated : बुधवार, 20 जून 2018 (15:03 IST)

क्या फीफा विश्व कप से पहले रूस ने मारे हजारों आवारा कुत्ते, जानिए सच..

क्या फीफा विश्व कप से पहले रूस ने मारे हजारों आवारा कुत्ते, जानिए सच.. - Russia killed stray dogs ahead of FIFA World Cup
आपको याद होगा कि फीफा विश्व कप से ठीक पहले रूस ने 20 लाख आवारा कुत्तों को मारने का आदेश दिया था। हालांकि, एनिमल राइट्स वालों की आपत्ति के बाद रूस के उप प्रधानमंत्री विटाली मुटको ने भरोसा दिलाया कि कुत्तों को मारा नहीं जाएगा बल्कि उन्हें शेल्टर्स में बंद किया जाएगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक दावे को जिसने भी पढ़ा, वह कांप गया।
 
 
क्या है दावा..
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि फीफा विश्व कप की तैयारियों के चलते रूस ने हजारों आवारा कुत्तों को मार डाला। इस तस्वीर के सामने आते ही लोग रूस और वहां के प्रशासन की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
 
आइए जानते हैं इन दावों में कितनी सच्चाई है..
यह तस्वीर तो असली है, लेकिन तस्वीर के साथ दी गई जानकारी झूठी है। इस तस्वीर में दिख रहे कुत्तों को जहर देकर मारा गया है, लेकिन यह तस्वीर रूस की नहीं बल्कि पाकिस्तान के कराची शहर की है, वो भी 2 साल पुरानी।


दरअसल, अक्टूबर 2016 में कराची के स्थानीय प्रशासन ने आवारा कुत्तों द्वारा हमलों की लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद करीब 1,050 कुत्तों को जहर देकर मार डाला था।

हमारी पड़ताल में फीफा विश्व कप की तैयारियों के चलते हजारों आवारा कुत्तों को मार डालने का दावा पूरी तरह झूठा साबित हुआ।