गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. वेब-वायरल
  4. Rahul gandhi ate non veg food during kailash mansarovar yatra, viral news
Written By
Last Updated : मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (16:00 IST)

क्या राहुल गांधी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान खाया नॉनवेज.. रेस्टोरेंट ने बताया सच

क्या राहुल गांधी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान खाया नॉनवेज.. रेस्टोरेंट ने बताया सच - Rahul gandhi ate non veg food during kailash mansarovar yatra, viral news
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर एक नया विवाद पैदा हो गया है। नेपाली अखबार में छपी एक खबर के अनुसार राहुल गांधी ने काठमांडू के एक होटल में नॉनवेज खाना खाया। इसी अखबार की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल खबर के मुताबिक 30 अगस्त को राहुल गांधी काठमांडू पहुंचे थे और उसी रात वूटू रेस्टोरेंट में उन्होंने नॉनवेज खाया।

जैसे ही यह खबर वायरल हुई, वूटू रेस्टोरेंट ने सफाई दे दी कि राहुल गांधी ने कोई नॉनवेज खाना ऑर्डर नहीं किया था। रेस्टोरेंट ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा- ‘राहुल गांधी के नॉनवेज खाने को लेकर किए जा रहे दावे बिल्कुल झूठे हैं। उनके द्वारा ऑर्डर किए गए खाने को लेकर मीडिया की ओर से सवाल किए जा रहे हैं। हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि उन्होंने मेन्यू में से शुद्ध शाकाहारी भोजन ऑर्डर किया था। वूटू ने उनके खाने के संबंध में किसी मीडिया संस्थान को कोई बयान जारी नहीं किया है।’



इससे पहले रेस्टोरेंट ने राहुल गांधी की फोटो पोस्ट कर लिखा था कि भारत के कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके रेस्टोरेंट पर आए थे।



भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस ने इसे अफवाह बताते हुए कहा कि भाजपा राहुल की कैलाश मानसरोवर यात्रा में विघ्न डालना चाहती है। पार्टी ने कहा कि जब रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने कह दिया है कि राहुल गांधी ने शुद्ध शाकाहारी खाना खाया तो फिर बाकी का विवाद बेकार है, यह भाजपा का एजेंडा है।

वहीं, रेस्टोरेंट के एक वेटर ने एक भारतीय मीडिया चैनल को बताया कि राहुल गांधी ने नेवारी डिश खाई जिसके तहत उन्होंने चिकन मोमो, चिकन कुरकुरे और बंदेल की डिश ऑडर की थी। रेस्टोरेंट के वेटर और मैनेजमेंट की तरफ से अलग-अलग बयान सामने आने के बाद विवाद गहराता जा रहा है।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब राहुल गांधी खाने को लेकर विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी कर्नाटक चुनाव कैंपेन के दौरान भी मंदिर जाने से पहले उनके नॉनवेज खाने की अफवाह फैली थी।
ये भी पढ़ें
अनैतिक आचरण पर बख्शा नहीं जाएगा मेजर गोगोई को : सेना प्रमुख