गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. वेब-वायरल
  4. news portal claiming centre is likely to reduce retirement age to 50 years is false
Written By
Last Updated : सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (12:10 IST)

क्या कोरोना के चलते सरकार ने रिटायरमेंट उम्र सीमा घटाकर की 50 साल...जानिए सच...

क्या कोरोना के चलते सरकार ने रिटायरमेंट उम्र सीमा घटाकर की 50 साल...जानिए सच... - news portal claiming centre is likely to reduce retirement age to 50 years is false
एक न्यूज पोर्टल ने 25 अप्रैल को एक आर्टिकल में दावा किया कि कोरोना संकट के कारण केंद्र सरकार अब अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को घटाकर 50 साल कर सकती है। इसके बाद भाजपा राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने एक ट्वीट किया कि जिसमें उन्होंने कर्मचारियों के DA और रिटायरमेंट की उम्र घटाने को लेकर निशाना साधा है। उनके इस ट्वीट को साढ़े चार हजार से अधिक बार रीट्वीट किया गया है और 23 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है।


 
क्या है सच-
 
सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र घटाकर 50 साल करने का कोई फैसला नहीं लिया है। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया जिसमें यह कहा गया था कि केंद्रीय कर्मचारियों को अब जल्द रिटायर करने का प्रस्ताव लाया जाने वाला है।


 
सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर उन रिपोर्टों को गलत बताया कि सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 50 साल तक कम करने के लिए एक प्रस्ताव दिया है। मंत्री ने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति की आयु को कम करने के किसी प्रस्ताव पर और सरकार के किसी स्तर पर चर्चा नहीं की गई है।
 
बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारी वर्तमान में 60 साल की उम्र में रिटायर होते हैं।
ये भी पढ़ें
जम्‍मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर आतंकियों की खोज में तलाशी अभियान