पीपल पर किसका वास होता है?

पीपल के पेड़ पर किसका वास होता है, भूत का या देवताओं का, जानिए...

यह गलत धारणा है कि पीपल में भूत प्रेत का वास होता है। पीपल एक पवित्र पेड़ है।

श्रीमद्भागवत गीता के 10वें अध्याय के 26वें श्लोक में श्री कृष्ण कहते हैं- ‘मैं सब वृक्षों में पीपल का वृक्ष हूं।

पुराणों के अनुसार पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है।

यह वृक्ष विष्णु स्वरूप है। इस वृक्ष के पुण्यमय मूल की सेवा करते हैं।

स्कंद पुराण अनुसार पीपल की जड़ में श्री विष्णु, तने में केशव, शाखाओं में नारायण, पत्तों में श्रीहरि और फल में सभी देवताओं का वास है।

वेदों में पीपल के पेड़ के मूल में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु और अग्रभाग में शिव का वास बताया गया है।

पीपल की पूजा करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है।

यह जानकारी पुराणों और मान्यताओं पर आधारित है।

गुणों से युक्त और कामनादायक आश्रय यह वृक्ष मनुष्यों के हजारों पापों का नाश करने वाला है।