सूर्य ग्रहण अप्रैल में कब है? खास बातें...

20 अप्रैल 2023 गुरुवार को होने वाले सूर्य ग्रहण का स्पर्शकाल, पुण्यकाल, मोक्ष काल क्या रहेगा और क्या होगा राशियों पर इसका असर

Credit: Webdunia

सूर्य ग्रहण समय : यह सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक लगेगा।

इस ग्रहण के स्पर्श काल, पुण्य काल और मोक्ष काल की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है।

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

भारत में नहीं दिखाई देने के कारण इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। जहां दिखाई देगा वहां सूतक काल मान्य है।

मेष राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मकर राशि के जातकों पर सूर्यग्रहण नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि, मिथुन राशि, धनु राशि, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

यह ग्रहण हिन्द महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर, चीन, ताइवान, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलिपींस, कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, जापान, फिजी, बरूनी, पापुआ न्यू गिनी में दिखाई देगा।