सांप के सपने देखना शुभ या अशुभ?

कई लोगों को अक्सर सपने में सांप दिखाई देता है, जानिए क्या है शुभ और अशुभ संकेत-

webdunia

शुभ संकेत :- सपने में सफेद, सुनहरा या चमकीला सांप नजर आए या काट ले तो यह किस्मत खुलने का इशारा है। पूर्वज प्रसन्न हैं।

शुभ संकेत :- सांप को फन उठाए देखने का अर्थ है संपत्ति की प्राप्ति के योग।

शुभ संकेत :- सपने में सांप आपको कहीं जाते हुए दिखाई दे या आपको देखकर छुप जाए तो समझा जाता है कि पितृदेव आपकी रक्षा कर रहे हैं।

शुभ संकेत :- सपने में सांप के काटने से मर जाना लंबी आयु प्राप्ति की सूचना है। सांप रास्ते काटते दिखे तो शत्रु पराजित होंगे।

शुभ संकेत :- खुदाई करते समय सांप निकलता हुआ दिखाई दे या सांप बिल में जाते हुए दिखाई दे तो अचानक धन की प्राप्ति होगी।

अशुभ संकेत :- सपने में बहुत सारे सांपों को देखना अशुभ है, लेकिन यदि आप इनको मार देते या बचकर निकल जाते हैं तो समझो संकट पर विजय पा लेंगे।

अशुभ संकेत :- सपने में सांप आपका पीछा करे और आप बहुत घबराए हुए हैं तो यह समझें कि आप भविष्य के प्रति डरे हुए हैं। किसी राज के खुलने का डर है।

अशुभ संकेत :- सपने में सांप का डंसना या शरीर के ऊपर गिरना यानी आपको जल्द ही गंभीर रोग होने वाला है या संकट आने वाला है।

अशुभ संकेत :- बार बार सांप का दिखाई देने का अर्थ है कि आपको पितृदोष हैं या आपके पितृ आपसे नाराज हैं।

अशुभ संकेत :- सपने में नाग नागिन का जोड़ा देखना या बड़ा काला सांप देखना आने वाले किसी संकट की सूचना है।