सप्त चिरंजीवी कौन हैं?

पुराणों के अनुसार हजारों साल से 7 ऐसे जीवित व्यक्ति हैं, जो कलयुग के अंत में भगवान कल्कि के साथ प्रकट होंगे-

webdunia

द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा : भगवान कृष्ण के शाप से अभी तक जिंदा हैं।

राजा बलि : भगवान विष्णु के वरदान से अमर हो गए हैं।

रामदूत हनुमान : श्रीराम और सीताजी के आशीर्वाद से अमर हैं।

विभीषण : श्रीराम के आशीर्वाद से अमर हैं।

कृपाचार्य : शरद्वान् गौतम के पुत्र कृपाचार्य कलयुग के अंत तक जीवित रहेंगे।

भगवान परशुराम : पिता जमदग्नि के आशीर्वाद से अजर अमर हैं।

मार्कण्डेय ऋषि : शिवजी के आशीर्वाद से अजर अमर हैं।

इसके अलावा ऋषि वेदव्यास और जामवंत सहित कई और लोग आज भी जीवित माने जाते हैं।