झाड़ू के शुभ-अशुभ फल, जानिए नियम
भारतीय संस्कृति में झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना है। आओ जानते हैं इससे जुड़े 10 नियम
संध्याकाल और रात्रि में झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है।
घर में उलटा या खड़ी झाडू रखना अपशकुन माना जाता है।
झाड़ू पर पैर रखना अपशकुन माना जाता है, इसका अर्थ घर की लक्ष्मी को ठोकर मारना है।
नए घर में पुराना झाड़ू ले जाना अपशकुन माना जाता है एवं यह अशुभ होता है।
परिवार के किसी भी सदस्य के बाहर जाते ही तुरंत झाड़ू लगाना भी अशुभ होता है।
झाड़ू को घर से बाहर अथवा छत पर रखना अशुभ होता है। चोरी की घटना होती है।
झाड़ू को ऐसी जगह पर रखते हैं जहां से घर या बाहर के किसी भी सदस्यों को दिखाई नहीं दें।
किसी को भी झाड़ू से मारकर नहीं भगाना चाहिए। जैसे गौ माता, कुत्ता या अन्य कोई पशु।
झाड़ू को मंगलवार, शनिवार, धनतेरस या फिर अमावस्या के दिन ही खरीदना चाहिए। मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं...