नवरात्रि में 9 दिनों तक पहनें 9 रंग की ड्रेस

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए हर दिन पहनें अलग रंग के कपड़े, अर्पित करें चुनरी-

webdunia

शैलपुत्री- पीला रंग-पीला रंग हमारे जीवन में उत्साह, चमक और प्रसन्नता को लाता है।

ब्रह्मचारिणी- हरा रंग- यह रंग जीवन में शांति, प्रकृति, विकास, सद्भाव और ऊर्जा का संचार करता है।

चंद्रघंटा- हल्का भूरा रंग-यह रंग बुराई को नष्ट कर जीवन में दृढ़ संकल्प को जगाता है।

कूष्मांडा- संतरी रंग-यह रंग प्रसन्नता, हंसी, चमक, खुशी और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हुआ है।

स्कंदमाता- सफेद रंग-यह रंग जीवन में शांति, पवित्रता, ध्यान और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

कात्यायनी- लाल रंग-यह रंग शत्रुओं के प्रति देवी के क्रोध और निर्भयता का प्रतिनिधित्व करता है।

कालरात्रि- नीला रंग- यह रंग धैर्य, आत्मविश्वास और स्थिरता का है।

महागौरी- गुलाबी रंग- यह रंग खुशी, कोमलता, आशा और उल्लास का प्रतिनिधित्व करता है।

सिद्धिदात्री- बैंगनी रंग-यह रंग रहस्य, महत्वाकांक्षा और शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।