भगवान शंकर के निवास स्थान कैलाश पर्वत के पास स्थित है कैलाश मानसरोवर। जानिए रहस्य

धरती का केंद्र

धरती के एक ओर उत्तरी तो दूसरी ओर दक्षिणी ध्रुव। दोनों के बीचोबीच हिमालय का केंद्र है कैलाश पर्वत।

webdunia

अलौकिक शक्ति

इसे एक्सिस मुंडी कहते हैं अर्थात दुनिया की नाभि या आकाशीय ध्रुव और भौगोलिक ध्रुव का केंद्र। अलौकिक शक्ति का यहां वास है।

webdunia

पिरामिडनुमा पर्वत

100 छोटे पिरामिडों का केंद्र यह एक पिरामिडनुमा पर्वत है। इसकी संरचना कम्पास के 4 दिक् बिंदुओं के समान है।

webdunia

शिखर नहीं चढ़ता कोई

इस पर्वत पर चढ़ना मुश्किल है, परंतु कहते हैं कि 11वीं सदी में एक तिब्बती बौद्ध योगी मिलारेपा ने इस पर चढ़ाई की थी।

webdunia

दो रहस्यमयी सरोवर

यहां 2 सरोवर मुख्य हैं- पहला, मानसरोवर जिसका आकार सूर्य के समान है। दूसरा, राक्षस झील जिसका आकार चन्द्रमा के समान है।

webdunia

कई नदियों का उद्गम

कैलाश पर्वत की 4 दिशाओं से 4 नदियों का उद्गम हुआ है- ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, सतलज व करनाली।

webdunia

पुण्यात्माएं

वैज्ञानिकों के अनुसार इसके चारों ओर एक अलौकिक शक्ति का प्रवाह है जिसमें सिर्फ तपस्वी ही रह सकते हैं।

webdunia

रहस्यमयी आवाज

यहां निरंतर एक आवाज सुनाई देती है, जो डमरू या ॐ की ध्वनि जैसी होती है। इसका रहस्य अभी तक बरकरार है।

webdunia

चमकीली रोशनी

दावा किया जाता है कि कई बार कैलाश पर्वत पर 7 तरह की रोशनियां आसमान में चमकती हुई देखी गई हैं।

webdunia

कैलाश मानसरोवर के चमत्कार को हमारा नमस्कार है।