दिवाली 2022 : हर दिन की होती है खास रंगोली

वार के हिसाब से हर दिन की खास रंगोली होती है,दिन के अनुसार बनाई रंगोली से मिलते हैं धन, सुख और समृद्धि सहित कई लाभ...

webdunia

सोमवार रंगोली

इस रंगोली को बनाने से बाधाएं दूर होती हैं और प्रगति होती है। इस रंगोली का प्रयोग धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

webdunia

मंगलवार रंगोली

इस रंगोली से धन तथा शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त होता है। मंगल और सूर्य की शक्ति के साथ उत्तम स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

webdunia

बुधवार रंगोली

यह रंगोली सभी प्रकार के शास्त्रों का ज्ञान देती है। पत्नियां घर में सम्मान पाती है, घर में सुख-शांति बनी रहती हैं।

webdunia

गुरुवार रंगोली

इस रंगोली को बनाने से धन लाभ होता है। सारी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होती है। गुरु की पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

webdunia

शुक्रवार रंगोली

इस रंगोली को बनाने से बच्चों की शादी में होने वाली अड़चन दूर होती है। आदि शक्ति का आशीर्वाद हम पर रहता है।

webdunia

शनिवार रंगोली

इस रंगोली को बनाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। भूत, प्रेत, पिशाच बाधा नहीं होती हैं। सारे दुःख कष्ट को मिटाने की शक्ति इस रंगोली में है।

webdunia

रविवार रंगोली

इस रंगोली को बनाने से सारे मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं। सूर्य की पूजा का लाभ मिलता है। यह सूर्य रंगोली सभी देवता को प्रसन्न करती है।

webdunia

यह जानकारी प्राचीन शास्त्रों से ली गई है। पाठक स्वविवेक से विश्वास करें।