शादीशुदा महिलाओं के नाम के आगे क्यों लगाते हैं श्रीमती

हिन्दुओं में विवाहित स्त्रियों के नाम के आगे श्रीमती लगाते हैं। आखिर क्या अर्थ होता है श्रीमती का, जानिए।

webdunia

हिन्दू विवाहित महिलाओं को श्रीमती और पुरुषों को श्रीमान कहते हैं।

श्रीमती में श्री का मतलब धन और मती का अर्थ बुद्धि (मति) होता है।

श्री यानी लक्ष्मी और मती यानी बुद्धि की देवी सरस्वती होता है।

हिन्दू धर्म में महिलाओं को लक्ष्मी और सरस्वती स्वरूपा माना जाता है।

जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है, वहां लक्ष्मी का निवास होता है।

जो महिला बुद्धिमान और शिक्षित होती है, वह अपने कुल को तार देती है।