महाशिवरात्रि के रुद्राभिषेक पर कौनसी 11 वस्तुएं चढ़ाएं?

महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के लिए 11 विशेष वस्तुएं चढ़ाई जाती हैं, जिससे भूनाथ प्रसन्न होते हैं। आइए जानें क्या हैं ये 11 वस्तुएं?

social media

भोलेनाथ को प्रसन्न करने और सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए रुद्राभिषेक सबसे पवित्र मार्ग माना जाता है।

परंतु, इसके लिए कौन-सी 11 वस्तुएं आवश्यक हैं? आइए जानें...

शुद्ध गंगा जल या पवित्र जल से अभिषेक करने से मन और आत्मा शुद्ध होती है।

तीन पत्तियों वाला बिल्वपत्र शिव जी के तीन नेत्रों का प्रतीक है।

ऐसा कहा जाता है कि शिवलिंग पर केवल धतूरा ही न चढ़ाएं बल्कि अपने मन और विचारों की कड़वाहट भी अर्पित कर देना चाहिए।

भगवान को औषधि स्वरूप भांग दी गई लेकिन प्रभु हर कड़वाहट और नकारात्मकता को आत्मसात कर लेते हैं इसलिए भांग भी उन्हें प्रिय है।

भगवान शिव का प्रिय मंत्र है कर्पूरगौरं करूणावतारं...भोलेनाथ को इस महक से प्यार है अत: कर्पूर शिव पूजन में अनिवार्य है।

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध, दही, घी, गंगाजल और शक्कर/शहद से तैयार पंचामृत चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं।

पूजन में चावल(अक्षत) का उपयोग अनिवार्य है। चावल न हो तो शिव पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती।

चंदन का संबंध शीतलता से है। यदि शिव जी को चंदन चढ़ाया जाए तो इससे समाज में मान सम्मान यश बढ़ता है।

इसका अर्थ पवित्रता में छिपा है। कहते हैं शरीर पर भस्म लगाकर भगवान शिव खुद को मृत आत्मा से जोड़ते हैं।

भगवान शिव ने रुद्राक्ष उत्पत्ति की कथा पार्वती जी से कही है। इसे शिवजी का आशीर्वाद माना जाता है।