चंद्र ग्रहण के बाद करें ये काम, मिलेगा शुभ फल

चंद्र ग्रहण के समाप्त होते ही सूतक भी खत्म हो जाता है।

ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान अवश्य करें, इसके बाद घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें।

मान्यता है कि गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल का छिड़काव करने से ग्रहण से आई नकारात्मकता और इसके दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते हैं।

स्वयं स्नान करने के बाद देवी देवताओं को स्नान कराएं।

अब भोजन या जो भी आपकी खाने पीने की चीजें हैं, उस पर गंगाजल छिड़कें।

मंदिर अवश्य जाएं।

इसके बाद जरूरतमंदों को कुछ वस्तुओं का दान करें।

यह जानकारी मान्यताओं पर आधारित है।