इन 10 पापों को भगवान शिव कभी नहीं करते माफ

भोलेनाथ अपने भक्तों के सारे दुख हर लेते हैं। लेकिन शिव पुराण में कुछ ऐसे पापों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें महादेव कभी माफ नहीं करते। आइए जानें...

Webdunia

शिव पुराण के अनुसार, मन, वचन और कर्म से किए गए 12 पाप ऐसे हैं, जिन्हें भगवान शिव कभी क्षमा नहीं करते।

अगर कोई व्यक्ति इन पापों को करता है, तो वह शिव जी की कृपा से वंचित हो सकता है।

ऐसा व्यक्ति महादेव के कोप का भागी बनता है और जीवनभर दुख भोगता है।

आइए जानते हैं वे 10 पाप कौन से हैं, जिनसे बचना जरूरी है...

दूसरों के धन पर गलत नजर रखना या उसे हड़पने की चाह रखना महादेव की दृष्टि में अक्षम्य पाप है।

शिव पुराण के अनुसार,दूसरों के जीवनसाथी पर बुरी नजर डालना या उसे पाने की इच्छा करना गंभीर पापों में शामिल है।

जो व्यक्ति अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान नहीं करता, उसे शिव जी कभी माफ नहीं करते।

निर्दोष व्यक्ति को कष्ट देना या उसका शोषण करना भगवान शिव की दृष्टि में घोर पाप है।

किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने के इरादे से झूठ बोलना छल माना जाता है और यह भगवान शिव की दृष्टि में हर हाल में माफी ना देने योग्य पाप है।

बच्चों, महिलाओं या किसी भी कमजोर जीव पर हिंसा करना और असामाजिक कार्यों में लिप्त रहना शिव की नजर में घोर पाप है।

गर्भवती या मासिक धर्म वाली महिला को कटु वचन कहना या दुख पहुंचाना भगवान शिव की नजरों में पाप माना गया है।

शिव पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को नहीं निभाता, उसे महादेव कभी क्षमा नहीं करते।

पीठ पीछे किसी की बुराई करना और अफवाहें फ़ैलाने वालों को भी शिव जी दंड देते हैं।

कुछ लोग सही सीख मिलने के बावजूद बुराई नहीं छोड़ते, ऐसे व्यक्ति शिव जी की नजर में पापी माने जाते हैं।