मान्यता है कि होली की रात किए गए पूजा-पाठ और मंत्र जप पूरे साल प्रभावशाली रहते है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय के बारे में...

होली की राख को पानी में मिलाकर स्नान करने से ग्रहों के कई दोष दूर होते हैं।

होलिका की पवित्र भस्म को माथे पर लगाने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

होली की अग्नि में घी में भिगोई हुई पांच लौंग, पांच बताशे और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए।

ऐसा करने से परिवार की शांति एवं आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

होलिका दहन के समय अलसी, गेहूं, मटर और चना को अग्नि में डालने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

होलिका दहन के समय एक पान के पत्ते पर एक साबुत बताशा और हल्दी की साबुत गांठ रखकर अर्पण करें।

इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें, विवाह के जल्दी योग बन सकते हैं।

होलिका दहन के समय माता लक्ष्मी का ध्यान करें और श्री सूक्त का पाठ करें और शक्कर की आहुति भी दें।

ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

होलिका दहन के समय 7 पान के पत्ते से 7 बार परिक्रमा करें और हर परिक्रमा करते समय 1 पत्ता होलिका दहन की अग्नि में डाल दें।

ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति रहेगी और परिवार के सदस्यों की अच्छी उन्नति भी होगी।