सनातन हिंदू धर्म के 15 प्रमुख त्योहार

सनातन हिंदू धर्म में यूं तो कई पर्व त्योहार मनाए जाते हैं परंतु यहां प्रस्तुत है प्रमुख 15 त्योहारों के नाम। यहां पर व्रतों के नाम नहीं हैं।

Social media

मकर संक्रांति को हर राज्य में अलग अलग नाम से जाना जाता है। उत्तरायण, पोंगल, लोहड़ी के रूप में भी इसे मनाया जाता है।

Social media

बसंत पंचमी को पर्व माता सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसे प्रेम दिवस भी कहते हैं।

Social media

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा होती है। इसी दिन शिवजी प्रकट हुए थे।

Social media

नववर्ष नव संवत्सर को गुड़ी पड़वा जिसे उगादि, युगादि, चेती चांद आदि नामों से जाना जाता है।

Social media

रामनवमी का पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

Social media

होली का पर्व भक्त प्रहलाद की कथा और श्रीकृष्ण की रासलीला से जुड़ा है। इसके बाद धुलेंडी और रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है जो होली से ही जुड़ा हुआ है।

Social media

रक्षाबंधन के पर्व भाई और बहन का प्रमुख त्योहार है। इस दिन बहनों को घर बुलाकर उनसे राखी बंधवाई जाती है और उन्हें उपहार दिए जाते हैं।

Social media

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं।

Social media

भाद्रपद की गणेश चतुर्थी से 10 दिवसीय गणेश जन्मोत्सव का प्रारंभ होता है जो अनंत चतुर्दशी तक चलता है।

Social media

दशहरा के दिन जहां माता दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था वहीं श्री राम ने रावण का वध किया था।

Social media

हनुमान जयंती का महापर्व नरक चतुर्थी और चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

Social media

नवरात्रि का महापर्व माता दुर्गा, पार्वती और दस महाविद्याओं के पराक्रम को समर्पित है। वर्ष में चार नवरात्रियां आती है जिसमें शारदीय नवरात्रि ही मुख्य होती है।

Social media

दीपावली का पर्व पांच दिनों तक चलता है जिसमें धनतेरस, नरक चतुर्थी, रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट महोत्सव और भाई दूज का पर्व रहता है।

Social media

ओणम पर्व दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार है। खासकर यह केरल में प्रचलित है। भगवान वामन और राजा बलि की याद में यह पर्व मनाते हैं।

Social media

अन्य महत्वपूर्ण पर्वों में कुंभ पर्व खास है। इसके अलावा नाग पंचमी, ऋषि पंचमी, छठ, करवा चौथ, वट सावित्री, शीतला सप्तमी, गंगा दशहरा, रथ यात्रा, गौरी हब्बा उत्सव, महेश संक्रांति, हरतालिका तीज, मंडलम, मकरविलक्कू, थाईपुसम, श्राद्ध, ब्रह्मोत्सव आदि है।

Social media