गजलक्ष्मी व्रत पूजन की सरल विधि

श्राद्ध पक्ष में आने वाली अष्टमी को लक्ष्मी जी का वरदान प्राप्त है। जानिए पूजा विधि...

webdunia

इस दिन सोना खरीदने का महत्व है।

मान्यता है कि इस दिन खरीदा सोना आठ गुना बढ़ता है।

शादी की खरीदारी के लिए भी यह दिन उपयुक्त माना गया है।

इस दिन हाथी पर सवार मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस व्रत को दिवाली से ज्यादा मान्यता दी जाती है।

जानिए पूजन की सरल विधि :

एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। केसर मिले चन्दन से अष्टदल बनाकर उस पर चावल रख जल कलश रखें।

webdunia

कलश के पास हल्दी से कमल बनाकर उस पर माता लक्ष्मी की मूर्ति प्रतिष्ठित करें।

मिट्टी का हाथी बाजार से लाकर या घर में बना कर उसे स्वर्णाभूषणों से सजाएं।

नया खरीदा सोना हाथी पर रखने से पूजा का विशेष लाभ मिलता है।

चांदी के हाथी का कई गुना अधिक महत्व है। स्वर्ण हाथी से भी अधिक,अत: संभव हो तो चांदी का हाथी अवश्य खरीदें।

माता लक्ष्मी की मूर्ति के सामने श्रीयंत्र भी रखें। कमल के फूल से पूजन करें।

इसके अलावा सोने-चांदी के सिक्के, मिठाई, फल भी रखें।

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कुंकुम, अक्षत और फूल चढ़ाते हुए पूजा करें।

घी के दीप से पूजा कर नैवेद्य लगाएं।महालक्ष्मी जी की आरती करें। धन का आशीष मिलेगा