देवशयनी एकादशी पर करें ये 8 कार्य, होगा बहुत शुभ

देवशयनी एकादशी पर 8 शुभ कार्य करने से मिलेगी जीवन के हर क्षेत्र में सफलता-

webdunia

इस दौरान विधिवत व्रत रखने से पुण्य फल की प्राप्त होती है और व्यक्ति निरोगी होता है।

इस दिन प्रभु हरि की विधिवत पूजा करने से सभी तरह के संकट कट जाते हैं।

इस दिन तुलसी और शालिग्राम की विधिवत रूप से पूजा और अर्चना करना चाहिए।

इस दिन चावल, प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा, बासी भोजन आदि बिलकुल न खाएं।

इस दिन पौराणिक कथा सुनने और श्रीसूक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

रात्रि में भगवान विष्णु का भजन व स्तुति करें और स्वयं के सोने से पहले भगवान को शयन कराएं।

विष्णुजी को इस मंत्र से सुलाएं- ‘सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जमत्सुप्तं भवेदिदम्। विबुद्धे त्वयि बुद्धं च जगत्सर्व चराचरम्।।

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने और ब्राह्मणों को दक्षिणा देने से संतान सुख प्राप्त होता है।