चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 में घट स्थापना, कलश स्थापना और पूजा के शुभ मुहूर्त जानिए-

कलश या घट स्थापना मुहूर्त: 22 मार्च 2023 को सुबह 06:29 से 07:39 तक।

लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह 06:23 से 07:55 तक है। इस मुहूर्त में भी कलश या घट स्थापना के साथ ही पूजा कर सकते हैं।

अमृत काल: सुबह 11:07 से 12:35 तक। इस मुहूर्त में आप पूजा और आरती कर सकते हैं।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:47 से 03:35 तक। इस मुहूर्त में आप माता की मध्यान्ह पूजा कर सकते हैं।

सायंकालीन मुहूर्त: शाम 06:50 से 08:01 तक। इस मुहूर्त में आप संध्या आरती और पूजा कर सकते हैं।

शुक्ल योग : प्रातः: 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। आप चाहें तो इस योग में कलश स्थापना के साथ पूजा कर सकते हैं।

ब्रह्म योग : सुबह 09:19 से अगले दिन सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में कोई भी नया शुभ कार्य कर सकते हैं।