नीली अपराजिता लगाने से क्या होगा?
अपराजिता सफेद और नीले रंग के फूलों वाली होती है। जानते हैं नीली अपराजिता के 10 फायदे
1. सुंदरता के लिए इसके पौधे को बगीचे में लगाया जाता है।
2. नीली अपराजिता का पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है।
3. इसके फूल जहां भी खिलते हैं, वहां हमेशा सुख, शांति और समृद्धि का निवास होता है।
4. अपराजिता के पौधे को घर की पूर्व, उत्तर या ईशान दिशा में लगाना चाहिए।
5. भगवान विष्णु को यह पौधा प्रिय है। उनकी कृपा बनी रहती है।
6. इसके पौधे को 'धन बेल' भी कहते हैं। इससे आर्थिक संपन्नता आती है।
7. इसे लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
8. घर में नीली अपराजिता की बेल लगाने से परिवार के सदस्यों की बुद्धि कुशाग्र होती है।
9. मान्यता है कि नीली अपराजिता के फूल शनिदेव को अर्पित करने से शनि दोष दूर होता है।
10. आयुर्वेद अनुसार सेहत के लिए भी यह पौधा बहुत फायदेमंद माना गया है।