सामुद्रिक और हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार जानें 13 संकेतों से कि भाग्य में धन है या नहीं-

जिस व्यक्ति की छाती चौड़ी, नाक लंबी और नाभि गहरी होती है उनको कम उम्र में ही अपार धन मिलता है।

जिन लोगों के पैर के तलवे में अंकुश, कुंडल या चक्र का निशान होता है वह शासक, बड़ा व्यापारी या अधिकारी बनता है।

जिस जातक की हथेली के बीचो बीच तिल या पैरों के तलवे में तिल होता है वह बहुत धनवान बनता है।

जिस व्यक्ति की छाती पर अधिक बाल होते हैं, वह संतोषी प्रवृत्ति व अमूमन धनी ही होता है।

जिस व्यक्ति के हाथ में 5 नहीं बल्कि 6 अंगुलियां होती हैं ऐसे लोगों का भाग्य तेज होता है और वे धनवान बनते हैं।

जिन लोगों के माथे के दाहिने हिस्से पर तिल होता है उन लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है।

दाएं गाल पर तिल धारण करने वालों के धनवान होने की मान्यता है।

धनी मनुष्यों के अंगूठे में यव का चिन्ह होता है।

धनी मनुष्यों के हाथ की रेखाएं चिकनी और गहरी होती है।

जिसके हाथ में मकर, ध्वज, कोष्ठ और मन्दिर के चिन्ह विशेष की रेखाएं हो तो, वह व्यक्ति महाधनी होता है

जिन महिलाओं के बाएं हाथ की हथेली के बीच में तिल, ध्वजा, मछली, वीणा, चक्र या कमल का निशान है तो वो लक्ष्मी समान है।

जिन पुरुषों के हाथों या पैरों में मछली, अंकुश या वीणा के निशान होते हैं, वह कम समय में पैसा और प्रतिष्ठा कमा लेता है।

जिस स्त्री या पुरुष के पैर में पहिए, चक्र, कमल, बाण, रथ या सिंहासन जैसा निशान होता है वह सुखमय जीवन यापन करता है।