इस दिन को गुड फ्रायडे के अलावा होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है।

गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को सूली पर लटका दिया था। उन पर राजद्रोह और नबूवत का दावा करने का आरोप था।

उनके शिष्य जुदास ने उनके साथ विश्वासघात किया। अंतत: उन्हें विरोधियों ने पकड़कर क्रूस पर लटका दिया।

मसीह ने सूली पर लटकने के पूर्व 40 दिन व्रत किया था इसलिए गुड फ्राइडे के 40 दिन पहले से ही लोग उपवास शुरू कर देते हैं।

गुड फ्राइडे की प्रार्थना दोपहर 12 से 3 के मध्य इसलिए की जाती है क्योंकि इसी दौरान यीशु को क्रॉस पर चढ़ाया था।

चर्च में बाइबल पाठ, प्रवचन और मीसा का आयोजन कहते हैं। साथ ही शाम को विशेष चल समारोह निकालते हैं।

गुड फ्राइडे के दिन ईसा के अंतिम 7 वाक्यों की विशेष व्याख्या की जाती है।