अब तक लोकसभा में कितनी बार आया अविश्वास प्रस्ताव?। History of no confidence motion
मोदी की सरकार के खिलाफ संयुक्त विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव चर्चा में है। जानिए कब-कब और कितनी बार लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया...
PR
भारत में पहली बार अविश्वास प्रस्ताव 1963 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ लाया गया था।
PR
लालबहादुर शास्त्री को भी 3 बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा, लेकिन हर बार विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी।
PR
इंदिरा गांधी के खिलाफ सबसे ज्यादा 15 बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। हर बार प्रस्ताव गिर गया।
PR
तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के खिलाफ 1979 में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। उन्होंने इसका सामने किए बिना अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
PR
दिसंबर 1987 में राजीव गांधी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।
PR
जुलाई 1992 में पीवी नरसिम्हा राव के खिलाफ भाजपा नेता जसवंत सिंह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए। यह प्रस्ताव भी गिर गया।
PR
दिसंबर 1992 में राव के खिलाफ अटलबिहारी वाजपेयी अविश्वास प्रस्ताव लाए थे, लेकिन 21 घंटे की बहस के बाद यह प्रस्ताव गिर गया।
PR
मनमोहन सिंह को 10 साल के कार्यकाल में एक बार भी अविश्वास प्रस्ताव का सामना नहीं करना पड़ा।
PR
मोदी सरकार को 20 जुलाई 2018 को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा।