Back Pain से छुटकारा पाने के 3 इजी स्ट्रेच

क्या आपकी पीठ दर्द से परेशान है? सिर्फ 5 मिनट में राहत पाने के लिए आजमाएं ये 3 आसान एक्सरसाइज...

Freepik/AI

कैट-काऊ स्ट्रेच - कैट पोज के लिए सबसे पहले अपनी हथेलियों और घुटनों के बल जमीन पर आएं, पीठ को नीचे झुकाएं और सिर को ऊपर उठाएं।

अब काऊ पोज बनाने के लिए पीठ को ऊपर की ओर उठाएं और ठुड्डी को चेस्ट से लगाएं, इसे 5-7 बार दोहराएं।

कोबरा पोज - पेट के बल लेटकर हाथों को कंधों के पास रखें और हाथों का सहारा लेकर सिर और छाती को ऊपर उठाएं।

फिर गहरी सांस लें और 10-15 सेकंड तक कोबरा पोज में रहें। अब इसे 3-4 बार दोहराएं।

सीटेड फॉरवर्ड बेंड - जमीन पर बैठकर दोनों पैरों को आगे की ओर फैलाएं और सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें।

इसके बाद हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें। 20 सेकंड तक इस मुद्रा में रहें और इसे 2-3 बार दोहराएं।

रोजाना इन एक्सरसाइज को करने से आपको चमत्कारी आराम मिल सकता है।

ये एक्सरसाइज सामान्य पीठ दर्द के लिए हैं। अगर दर्द गंभीर है, तो डॉक्टर से परामर्श लें।