पानीपुरी का आविष्कार किसने और कहां किया था?

पानी पुरी एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे भारत में हर कोई पसंद करता है, जानें इसे किसने किया था इजाद-

webdunia

पानीपुरी का आविष्कार राजा चंद्रगुप्त के साम्राज्य में उस समय के नामी हलवाईयों ने किया था।

ग्रीक इतिहासकार, चीनी यात्री ह्वेनसांग और फाह्यान के यात्रा संस्मरण अनुसार भी इसके मगथ में प्रचलित होने का जिक्र है।

किंवदंती के अनुसार यह माना जाता है कि महाभारत की द्रौपदी ने पानी पुरी का आविष्कार किया था।

वनवास के दौरान कुंती ने द्रौपदी को अपने सभी पतियों की भूख मिटाने के लिए कम संसाधनों से एक व्यंजन बनाने की चुनौती दी थी।

कुंती ने द्रौपदी को कुछ बची हुई सब्जियां और एक पूरी बनाने के लिए पर्याप्त गेहूं का आटा दिया।

द्रौपदी ने जब इसे बनाकर सभी को खिलाया तो कुंती बहुत खुश हुई और उन्होंने अमरता का वरदान दिया था।

ऐसा माना जाता है कि द्रौपदी द्वारा बनाया गया व्यंजन कोई और नहीं बल्कि पानी पुरी का शुरुआती संस्करण था।