आपने भारत के कई ऐतिहासिक किलों के बारे में पढ़ा होगा पर क्या आप भारत के सबसे पुराने किले के बारे में जानते हैं..
इस किले का नाम 'किला मुबारक' है जो पंजाब के बठिंडा शहर में स्थित है।
इस किले को भारत में राष्ट्रीय महत्व का स्थापत्य होने का दर्जा प्राप्त है।
यह सबसे पुराना और ऊंचा ईंट का किला माना जाता है जिसका रख-रखाव भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग करता है।
माना जाता है कि वर्ष 1239 में यहां महिला शासिका रजिया सुल्तान को उनके ही सेवक अल्तुनिया ने बंदी बना लिया था।
आपको बता दें कि रजिया सुल्ताना मुस्लिम एवं तुर्की इतिहास की पहली महिला शासक थीं।
इस किले के अंदर एक गुरुद्वारा भी बना है जिसे पटियाला के महाराजा करम सिंह ने बनवाया था।
सिखों के गुरु नानक देव, गुरु तेगबहादुर और दसवें गुरु श्रीगुरुगोविंद सिंह जी भी इस किले में आ चुके हैं।
इस किले को किसने बनवाया यह आज तक रहस्य है पर इसके निर्माण का अंदाजा 78 ईसा पूर्व से 44 ई. तक लगाया जाता है।