स्टडी या वर्क टेबल पर ना रखें ये 6 चीजें

क्या आप स्टडी या वर्क करते समय बार-बार ध्यान भटकने की समस्या से परेशान हैं? हो सकता है वजह आपकी टेबल पर रखी कुछ गलत चीजें हों....

काम या पढ़ाई के दौरान फोकस सबसे जरूरी है।

लेकिन अगर आपकी टेबल पर कुछ गलत चीजें रखी हों तो यह फोकस को तोड़ सकती हैं और नेगेटिव एनर्जी फैला सकती हैं।

जानिए वो 6 चीजें जो आपकी एकाग्रता को बिगाड़ सकती हैं...

खाने-पीने का सामान...काम के बीच में खाने की आदत ध्यान भटका सकती है।

पुराने बिल या अनावश्यक कागज...यह जगह घेरते हैं और फालतू तनाव बढ़ाते हैं।

बहुत ज्यादा डेकोरेशन आइटम्स...सजावट अच्छी लगती है, लेकिन ज्यादा चीजें डिस्ट्रैक्शन पैदा करती हैं।

मोबाइल फोन या गेमिंग गैजेट्स...ये आपके कंसन्ट्रेशन के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं।

वास्तु के अनुसार टेबल के सामने मिरर ध्यान को भटकाता है।

नकली पौधे या मुरझाए फूल...ये नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माने जाते हैं।