गर्मी के मौसम में हिट स्ट्रोक के कारण कई लोगों की मौत हो जाती है, जानें 5 लक्षण-
हीट स्ट्रोक हाइपरथर्मिया या गर्मी से संबंधित बीमारी का एक रूप है। यह जानलेवा होता है।
तेज धूप में रहने से शरीर का तापमान सामान्य से ज़्यादा बढ़ जाता है जिसे हीट स्ट्रोक कहते हैं।
हीट स्ट्रोक के कारण सांस लेने में कठिनाई होने लगती है और शरीर का तापमान उच्च हो जाता है।
हीट स्ट्रोक के कारण एकदम से कमजोरी आ जाती है। रोगी अजीब सा व्यवहार करने लगता है।
सिर दर्द, चक्कर आना और मतली आना आम लक्षण हैं।
हीट स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण में कुछ लोगों पसीना आना बंद हो जाता है।
इससे अचानक से ही मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है। लाल या दमकती सूखी त्वचा हो जाती है।
डॉक्टर की सलाह तुरंत लें।