कौन सा है ये पेड़ जिस पर उगते हैं 40 तरह के फल

क्या आपने कभी एक ही पेड़ पर 40 फल उगते देखें हैं? जी हां ये सच है। इस अनोखे पेड़ को 'ट्री ऑफ 40' के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

AI/socialmedia

अमूमन आपने पेड़ों पर 1 ही प्रकार के फल उगते देखे होंगे, लेकिन दुनिया में एक पेड़ ऐसा भी है जिस पर 40 प्रकार के फल उगते हैं।

यह पेड़ जितना दुर्लभ और खास है, उतना ही इसकी कीमत भी ऊंची होती है। इस पेड़ को 'ट्री ऑफ 40' के नाम से जाना जाता है।

एक अकेले 'ट्री ऑफ 40' की अनुमानित कीमत लगभग 19 लाख रूपए तक हो सकती है।

अब आप सोच रहे होंगे की एक पेड़ की कीमत इतनी ज्यादा कैसे हो सकती है?

इसके लिए आपको 'ट्री ऑफ 40' के बारे में विस्तार से जानना होगा, आइए समझते हैं...

दरअसल यह कोई जादू नहीं, बल्कि विज्ञान और कलात्मकता का अनोखा मेल है।

अमेरिकी कलाकार और बायोलॉजी प्रोफेसर सैम वान एकेन ने ग्राफ्टिंग तकनीक से यह अनोखा पेड़ तैयार किया है।

ग्राफ्टिंग में एक ही पेड़ पर अलग-अलग प्रजातियों की टहनियां जोड़ दी जाती हैं, जिससे वे एक साथ बढ़ने लगती हैं।

इस पेड़ पर आड़ू, आलूबुखारा, खुबानी, चेरी, नेक्टराइन समेत 40 तरह के फल उगते हैं।

साल के अलग-अलग मौसमों में इस पेड़ पर अलग-अलग तरह के फल लगते हैं।

बसंत में यह गुलाबी, सफेद और लाल रंग के खूबसूरत फूलों से भर जाता है।