रक्षाबंधन पर बांधें भाई-भाभी को खूबसूरत राखियां

बाजार में कई तरह की सुंदर राखियां आ चुकी हैं। जानते हैं 11 खूबसूरत राखियां

webdunia

1.रुद्राक्ष राखी :

इस राखी में मोतियों या फुंदों के बीच रुद्राक्ष लगा होता है।

webdunia

2.ब्रेसलेट राखी :

इसमें बीच में बड़ा सा गोल नग लगा होता है और आसपास मोती या चमकते हुए नग।

webdunia

3.डायमंड राखी :

चांदी की पट्टी पर अमेरिकन डायमंड लगा होता है और साथ में चमकते हुए नग।

webdunia

4.लुंबा राखी :

झूमर के आकार की पारंपरिक, जिसमें मोतियों की लड़ी या चमकते हुए नग लगे होते हैं। ये भाभियों के लिए होती हैं...

webdunia

5.फ्लावर राखी :

रेशमी रंगीन धागे पर वेलवेट या फोम के फूल बनाकर उसे उस पर चिपका के आसपास धागे में रंग-बिरंगे मोती पिरोए जाते हैं।

webdunia

6. स्वास्तिक-ॐ की राखी :

एक पक्के रेशमी रंगीन और डिजाइनर धागे पर प्लास्टिक या वेलवेट का ॐ या स्वास्तिक लगाया जाता है।

webdunia

7. मोतियों की राखी :

यह राखी खालिस मोतियों की होती है। छोटे रंग बिरंगे मोतियों के साथ बीच में बड़ा सा सफेद मोती होता।

webdunia

8. रंगोली राखी :

रेशमी रंगीन और डिजाइनर धागे के बीचोंबीच रंगोली के आकार की डिजाइन होती है जिसे डिजाइनर राखी भी कहते हैं।

webdunia

9. लटकन राखी :

यह झुमके की तरह होती है। मोती और मखमली फुंदों से बनाई जाती है। यह ननद के लिए होती हैं...

webdunia

10. चूड़ा राखी :

यह राखी एक ऐसे कंगन की तरह होती है जिसमें से एक रेशम की डिजाइनर मोटी डोर बांधने के लिए निकली होती है। यह भी भाभी को बांधी जाती है...

webdunia

11.फूंदा राखी :

यह बहुत ही साधारण रेशमी धागे पर बांधें फूंदे होते हैं। यह पूजा के लिए शुभ होती हैं...

webdunia