मध्यप्रदेश की टॉप 10 जगहें

मध्यप्रदेश में यूं तो कई प्राकृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है, लेकिन 10 खास जगहें जानें-

webdunia

उज्जैन :

तीर्थ नगरी उज्जैन में मौजूद है 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल और उनका महाकाल लोक।

webdunia

ओंकारेश्वर :

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर के साथ पास ही महेश्वर और मंडलेश्वर घूमना न भूलें।

webdunia

मांडू :

यदि आप ऐतिहासिक स्थलों को देखना चाहते हैं तो मांडव जाएं। यहां पर रानी रूपमती और बाज बहादुर के महल हैं।

webdunia

सांची के स्तूप:

सांची केवल बौद्ध धर्म को समर्पित नहीं है यहां जैन और हिन्दू धर्म से सम्बंधित साक्ष्य मौजूद हैं।

webdunia

भेड़ाघाट :

यहां सफेद संगमरमर के दो पहाड़ों के बीच नर्मदा नदी बहती है। यह स्थान धुआंधार झरने के लिए प्रसिद्ध है।

webdunia

पचमढ़ी :

पचमढ़ी एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।

webdunia

खजुराहो :

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।

webdunia

बांधवगढ़ :

इस जंगल में बंगाल के टाइगर, सफेद बाघ, लंगूर, हिरण, हाथी और अनेक प्रकार के लुप्तप्राय पक्षियों के नजारे आपको देखने को मिलेंगे।

webdunia

इंदौर :

इंदौर देश की सबसे स्वच्छ सिटी है। यहां पर लालबाग पैलेस, राजवाड़ा, रालामंडल, बिजासन टेकरी, गोमटगिरी, पितृ पर्वत आदि फेमस जगहें हैं।

webdunia

ओरछा :

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल और रामराजा की नगरी ओरछा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं।

webdunia