नेल पेंट लगाने के चौकानें वाले नुकसान

अगर आप हफ्ते में कई बार नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको इन 6 बड़े नुकसान के बारे में जरूर जानना चाहिए...

Freepik

चमकदार और खूबसूरत नेल्स हर किसी को पसंद होते हैं और इसके लिए लड़कियां अक्सर नेल पेंट का इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि बार-बार नेल पॉलिश लगाने से आपके नाखून और हेल्थ दोनों को नुकसान हो सकता है?

नेल पेंट सिर्फ आपके नाखूनों को खूबसूरत नहीं बनाता,

बल्कि इसमें मौजूद केमिकल्स आपके नाखूनों की हेल्थ को भी खराब कर सकते हैं।

लगातार नेल पेंट लगाने से नाखूनों का नेचुरल कलर फीका होकर पीला हो सकता है।

नेल पेंट में मौजूद केमिकल्स नाखूनों को पतला और टूटने लायक बना देते हैं।

बार-बार नेल पॉलिश लगाने और हटाने से नाखूनों में बैक्टीरिया और फंगस का खतरा बढ़ सकता है।

कुछ नेल पॉलिश में मौजूद फॉर्मल्डिहाइड और टोल्यून स्किन एलर्जी का कारण बन सकते हैं।

नेल पेंट के स्ट्रॉन्ग केमिकल्स की गंध लंबे समय तक सूंघने से सिरदर्द और सांस की समस्या हो सकती है।