क्या लाल रंग देखकर भूख बढ़ जाती है? जानिए Red Color के अनजाने राज

लाल रंग क्यों अच्छा लगता है, किन लोगों को कर सकता है परेशान, जानिए रोचक बातें

webdunia

लाल रंग हमारी इंद्रियों तथा भाव-भंगिमाओं को उत्तेजित करता है।

यह शक्ति ऊर्जा तथा जीवन के प्रति उत्साह को दर्शाता है।

सकारात्मक स्तर पर यह जीवन में ताकत, खुशी-सुख एवं प्रेम को देने वाला होता है।

अग्नि का प्रमुख गहरा लाल रंग, मनुष्य की आदिम भावनाओं को जाग्रत कर देता है।

लाल रंग मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को परेशान कर देता है।

शोध के दौरान पाया गया कि जब कोई व्यक्ति लाल रंग के संपर्क में आता है, तब एंडोक्राइन पिट्यूटरी ग्लैंड सक्रिय हो जाती है।

पिट्यूटरी ग्लैंड से एड्रिनलिन हार्मोन का स्राव बढ़ जाता है।

स्वाद कलिका अतिसंवेदनशील हो जाती है, भूख बढ़ जाती है, हमारी सूंघने की शक्ति भी बढ़ जाती है।

लाल रंग भूख बढ़ाने में सहायक होता है। इसीलिए कई महंगे रेस्त्रां लाल मेजपोश तथा लाल नैपकिन का प्रयोग करते हैं।

लाल रंग की किरणें हीमोग्लोबिन बनाने में सहायक होती हैं तथा लीवर को ताकत देती हैं। यह रंग शरीर में जमा फालतू खनिज तत्वों को तोड़कर निष्कासित करता है।

खून की कमी, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, कब्ज, लकवा, तपेदिक में लाल रंग लाभकारी होता है।

भावनात्मक कष्ट, उन्माद, बुखार, सूजन, उच्च रक्तचाप, मानसिक रोग की स्थिति में लाल रंग से बचना बेहतर है।