मछली यानि फिश खाना आपको पसंद है, तो बरसात के मौसम में आपको इस पसंद से दूरी बना लेनी चाहिए, अन्यथा सेहत के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। जानिए 4 कारण -
बारिश के मौसम में मछलियों पर केमिकल का इस्तेमाल होता है,इससे पेट की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
इस मौसम में तालाबों का पानी ज्यादातर खराब होता है, इसलिए मछली सेवन से फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
इस समय मछलियां अंडे देती हैं। ऐसे में फूड पॉइजनिंग के साथ-साथ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
इस मौसम में स्टोर कर के रखी गई मछलियां पोषण के लिहाज से सही नहीं मानी जा सकती।