रात में नींद नहीं आती है तो ब्रेन स्ट्रोक का हो सकता है खतरा

कई लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती है। ज्यादा समय तक यह बीमारी होने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, जानें 7 कारण-

webdunia

तनाव : हमारे जीवन में बहुत कुछ नकारात्मक भी घटता है जिसके चलते तनाव बना रहता है। तनाव सोने नहीं देता।

कैफीन, निकोटिन और अल्कोहल : रात में चाय, कॉफी, कोला, सिगरेट, तंबाकू आदि का सेवन करना। अल्कोहल से प्राकृतिक नींद गड़बड़ हो जाती है। ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

देर तक मोबाइल या टीवी देखना : टीवी सीरियल देखने, वेब सीरीज देखने और सोशल मीडिया की लत ने भी नींद को गड़बड़ कर दिया है।

सोने से कुछ समय पहले ही खाना : देर रात को भोजन करना या शाम को अधिक मात्रा में भोजन करना।

सोने का अनियमित समय : सोने का कोई समय नहीं होना, दिन में सोना, देर रात को सोना, सुबह देर तक सोना या शिफ्ट में काम करना भी कारण है।

दवाओं का सेवन : डायबिटीज, अस्थमा, हाई बीपी, डिप्रेशन आदि किसी भी रोग की दवाओं का सेवन करना।

शारीरिक दर्द : शरीर में कहीं भी सूजन या दर्द है तो भी नींद नहीं आती है। सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस भी सोने नहीं देता है।

समय-समय पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।