नीम की दातुन करने से क्या फायदा होता है?
नीम के कई औषधीय गुण हैं, जानिए नीम की दातुन करने के क्या है फायदे-
webdunia
पहले नीम के वृक्ष की लकड़ी, छाल या डंडी तोड़कर उससे दांत साफ किए जाते थे।
नीम की दातुन करते रहने से दांत के बैक्टीरिया मर जाते हैं।
दांत और मसूड़ों में किसी भी प्रकार के कीड़े नहीं रहते हैं। दांतों का कोई रोग नहीं होता है।
कभी-कभी 4 बूंद सरसों के तेल में नमक मिलाकर नीम से दातुन करने से दांत एकदम साफ और मसूड़े मजबूत हो जाते हैं।
दांतों का पीलापन, कमजोरी, मुंह की दुर्गंध, दांतों की सड़न और पस भी इस दातुन को करने से दूर हो जाती है।
नीम के दातुन में एक प्रकार का एंटीबैक्टीरियल रस पाया जाता है, जो मुंह में होने वाले छालों को भी ठीक करता है।
नीम की दातुन करते रहने से सिर्फ दांत या मसूड़े ही नहीं आंखें, कान और मस्तिष्क भी सही रहते हैं।
नियमित रूप से नीम का दातुन करने से चेहरे का तेज बढ़ता है।
डिस्क्लेमर : सेहत संबंधी नुस्खे डॉक्टर की सलाह पर ही आजमाएं।