पेट की जिद्दी चर्बी कम करना मुश्किल हो सकता है। लेकिन सुबह की कुछ आसान आदतें इसमें आपकी बहुत मदद कर सकती हैं।
सिर्फ जिम ही नहीं, आपकी सुबह की दिनचर्या भी पेट की चर्बी घटाने में अहम भूमिका निभाती है।
सुबह उठकर सबसे पहले 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएं। खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया सुधरती है, जिससे फैट बर्निंग में मदद मिलती है।
सुबह 15-20 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे जॉगिंग, स्किपिंग या योगा करें। सुबह-सुबह वर्कआउट करने से फैट बर्निंग प्रोसेस भी तेज होता है।
सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ें। अपने नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे अंडे, स्प्राउट्स या दलिया शामिल करें।
सुबह की धूप में कुछ समय बिताएं। धूप में विटामिन D होता है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में मदद करता है।
सुबह की शुरुआत ध्यान, योग या गहरी सांस लेकर करें ताकि तनाव को नियंत्रित किया जा सके। तनाव के कारण शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो पेट पर फैट जमा करता है।
इन 5 कामों के साथ, रात में 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। स्वस्थ जीवनशैली ही पेट की चर्बी कम करने का सबसे बड़ा मंत्र है।
यह जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें